Welcome to The सर्वोच्च सत्ता   Click to listen highlighted text! Welcome to The सर्वोच्च सत्ता
देश

‘जब चीनी टैंक डोकलाम के करीब थे, तब PM मोदी-राजनाथ ने आर्मी चीफ से क्या कहा- ये मुझे बोलने नहीं दे रहे’, राहुल गांधी का बड़ा आरोप

Rahul Gandhi: कांग्रेस सासंद राहुल गांधी ने कहा कि पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की किताब में लिखा हुआ है कि चीन जब हमारी तरफ आ रहा था तो उस समय छप्पन इंच की छाती को क्या हुआ था.

संसद में जोरदार हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही को मंगलवार (3 फरवरी 2026) सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दिया गया. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सदन के बाहर आकर कहा कि उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जब चीनी टैंक डोकलाम के करीब थे, तब पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख से क्या कहा था, ये मुझे बोलने नहीं दे रहे. उन्होंने कहा, देश की सुरक्षा पर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह चुप क्यों हैं? पता नहीं सरकार को किस बात का डर सता रहा है.’

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दावा किया, ‘सरकार ने किताब नहीं छापने दी. पूर्व आर्मी चीफ अपनी बात बताना चाह रहे थे. मोदी सरकार सच छिपा रही है.’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि संसद में सरकार उन्हें बोलने नहीं दे रही है.

पीएम मोदी और रक्षा मंत्री पर राहुल गांधी का निशाना

उन्होंने कहा, ‘आर्मी चीफ एम एम नरवणे अपनी किताब में PM नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बारे में साफ-साफ लिखा है. मैं उसी आर्टिकल को कोट कर रहा हूं, लेकिन मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा है. पूरी मोदी सरकार डरी हुई है कि अगर नरवणे की किताब सामने आ गई तो नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह की असलियत देश को पता चल जाएगी कि जब चीन हमारी तरफ आ रहा था तो 56 इंच की छाती को क्या हुआ था?

सिर्फ एक लाइन से डरी है सरकार: राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कहा, ‘वे एक लाइन से डरे हुए हैं. इसमें एक लाइन ऐसी है जिससे पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह डरते हैं. मैं वह लाइन संसद के अंदर कहूंगा और मुझे कोई नहीं रोकेगा.’

उन्होंने कहा, ‘मुद्दा ठीक वही है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा. जमीन ली गई थी या नहीं, यह एक अलग सवाल है, हम उस पर आएंगे, लेकिन उस पर आने से पहले देश के नेता को दिशा देनी होती है. देश के नेता को फैसलों से भागना नहीं चाहिए और उन्हें दूसरे लोगों के कंधों पर नहीं छोड़ना चाहिए. प्रधानमंत्री ने यही किया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!