Welcome to The सर्वोच्च सत्ता   Click to listen highlighted text! Welcome to The सर्वोच्च सत्ता
देश

अचानक क्यों झुक गए ट्रंप? क्या है टैरिफ घटाने की वजह, भारत के साथ ट्रेड डील के पीछे की पूरी इनसाइड स्टोरी

टैरिफ भारत

India-US Trade Deal: ट्रंप ने दावा किया है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद करने पर राजी हो गया है. वहीं, PM मोदी ने रूस से तेल खरीदने को लेकर कोई जिक्र नहीं किया.

कई महीनों से अटकी भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर आखिरकार सहमति बन गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अचानक ऐलान कर दिया कि भारतीय सामानों पर लगने वाला टैरिफ 25% से घटाकर 18% किया जा रहा है. यह फैसला इसलिए भी चौंकाने वाला रहा क्योंकि इससे पहले तक बातचीत बेनतीजा रही थी और अमेरिका लगातार भारत पर दबाव बना रहा था. सवाल यह है कि आखिर ट्रंप अचानक क्यों झुक गए? इसके पीछे क्या वजह रही?

महीनों से फंसी थी डील, 50% टैरिफ के बाद भी नहीं बनी बात
भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर बातचीत काफी समय से चल रही थी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल पा रहा था. अमेरिका ने तो दबाव बनाने के लिए भारतीय सामानों पर 50% तक टैरिफ भी लगा दिया था. ट्रंप प्रशासन की शर्त साफ थी-अगर भारत को ट्रेड डील चाहिए तो उसे रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद करना होगा.

हालांकि, ट्रंप ने अब दावा किया है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद करने पर राजी हो गया है. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टैरिफ घटने के फैसले का स्वागत जरूर किया, लेकिन रूस से तेल खरीदने को लेकर कोई बात नहीं कही.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!